गोरखालैंड समर्थकों का आंदोलन जारी, दार्जिलिंग में रैली व सभा की

दार्जिलिंग. पिछले दो महीने से ज्यादा समय से चल रही बेमियादी हड़ताल के बीच सोमवार को भी गोरखालैंड समर्थकों ने शहर में रैली निकाली. शहर के रेलवे स्टेशन से निकाली गई रैली में भारी संख्या में गोरखालैंड समर्थक शामिल हुए और वी वान्ट गोर्खालैंड, हम बंगाल में नहीं रहेंगे, जय जय काली महाकाली, आयो आयो […]

दार्जिलिंग. पिछले दो महीने से ज्यादा समय से चल रही बेमियादी हड़ताल के बीच सोमवार को भी गोरखालैंड समर्थकों ने शहर में रैली निकाली. शहर के रेलवे स्टेशन से निकाली गई रैली में भारी संख्या में गोरखालैंड समर्थक शामिल हुए और वी वान्ट गोर्खालैंड, हम बंगाल में नहीं रहेंगे, जय जय काली महाकाली, आयो आयो गोर्खाली, आदि जैसे नारे लगाये.

यह रैली शहर के गोयंका रोड होते हुए चौक बाजार पहुंची, जहां पथ सभा की गई. रैली के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी और सदर थाना के आगे बैरीकेट लगाया गया था.

रैली को गोरखालैंड आंदोलन के नेताओं ने संबोधित किया. इन नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि हमलोग हर हाल में गोरखालैंड लेकर रहेंगे. हमें अलग राज्य गोरखालैंड से कम कुछ भी मंजूर नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >