विवाद: पुलिस अभियान से भड़के सिटी ऑटो चालक, सेवक रोड में भिड़ंत, स्थिति तनावपूर्ण

सिलीगुड़ी: सिटी ऑटो और टोटो (बैटरी चालित ई रिक्शा) चालकों के बीच का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. टोटो की मनमानी की वजह से सिटी ऑटो चालक फिर से जोरदार आंदोलन का मन बना रहे हैं. शुक्रवार को फिर से शहर में सिटी ऑटो नहीं दौड़ने की संभावना प्रबल है. गुरूवार की […]

सिलीगुड़ी: सिटी ऑटो और टोटो (बैटरी चालित ई रिक्शा) चालकों के बीच का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. टोटो की मनमानी की वजह से सिटी ऑटो चालक फिर से जोरदार आंदोलन का मन बना रहे हैं. शुक्रवार को फिर से शहर में सिटी ऑटो नहीं दौड़ने की संभावना प्रबल है. गुरूवार की दोपहर भी सिटी ऑटो व टोटो चालकों के बीच हाई वोल्टेज हंगामा हुआ. भक्तिनगर थाने की विशाल पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया.
सिटी ऑटो व टोटो चालकों के बीच मारपीट से से गुरूवार दोपहर एक बार फिर सिलीगुड़ी सेवक रोड इलाका गरमा गया. वास्तव में कहें तो ओवरलोडिंग के खिलाफ पुलिस की धरपकड़ का गुस्सा सिटी ऑटो चालको ने टोटो पर उतारा. नियमानुसार एक सिटी ऑटो में आठ से अधिक यात्री नहीं बैठ सकते हैं. ऑटो के अगले हिस्से में यात्रियों को बैठाने की मनाही है. फिर भी सिटी ऑटो चालक ओवरलोडिंग करते हैं. सालूगाड़ से पानीटंकी मोड़ के बीच चलने वाले सिटी ऑटो में अवोरलोडिंग अधिक देखने को मिलती है.

ट्राफिक विभाग ने गुरूवार को सेवक रोड पर ओवरलोडिंग को लेकर सिटी ऑटो के खिलाफ अभियान चलाया. ओवरलोड सिटी ऑटो और चालकों के ड्राइविंग लाईसेंस को पुलिस ने जब्त कर लिया. इसी के खिलाफ ऑटो चालको ने हंगामा शुरू कर दिया. सिटी ऑटो चालकों का कहना है कि ओवरलोडिंग नियम के खिलाफ है, तो राष्ट्रीय राजमार्ग सहित शहर के प्रमुख सड़को पर टोटो का दौड़ना भी गैरकानूनी है. आरटीओ ने स्वयं निर्देश जारी कर राष्ट्रीय राजमार्ग व शहर के प्रमुख सड़कों पर टोटो नहीं दौड़ाने का निर्देश दिया है.

बस्ती इलाके की सड़कों पर टोटो की आवाजाही निर्धारित की गयी है. फिर भी टोटो नेशनल हाइवे व शहर की मुख्य सड़कों पर दौड़ती है. आंखो के सामने सारे नियम का उल्लंघन होने के बाद भी प्रशासन शांत है. इसके बाद ऑटो चालक भी टोटो की धरपकड़ करने लगे. टोटो को रोककर यात्रियों को उतारा जाने लगा. जिसके खिलाफ टोटो चालक भी एकजुट हुए और ऑटो चालकों के खिलाफ मोरचा खोल दिया. दोपहर के समय पीसी मित्तल बस टर्मिनस, इस्कॉन रोड आदि इलाके का माहौल गरमा गया.

एक ऑटो चालक ने बताया कि ऑटो को सड़क पर दौड़ाने के लिए टैक्स देना पड़ता है. जबकि टोटो को किसी भी प्रकार का टैक्स नहीं देना पड़ता है. यदि टोटो निर्धारित रूट में पर चलेगी तो सिटी ऑटो पर असर नहीं पड़ेगा.अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा. इस संबंध में सिटी ऑटो चालक यूनियन की बैठक होगी, शुक्रवार को शहर में ऑटो की आवाजाही बंद रखी जा सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >