पूर्व पार्षद व मोर्चा नेता ज्ञाने सिंह गिरफ्तार

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग नगरपालिका के पूर्व पार्षद तथा गोजमुमो की दार्जिलिंग टाउन कमिटि के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञाने सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात करीब 10 बजे उन्हें उनके घर से पकड़ा गया. ज्ञाने सिंह वार्ड 22 के पार्षद रहे हैं. इस गिरफ्तारी के विरोध में गोरखालैंड समर्थकों ने सदर थाने के आगे काफी […]

दार्जिलिंग. दार्जिलिंग नगरपालिका के पूर्व पार्षद तथा गोजमुमो की दार्जिलिंग टाउन कमिटि के वरिष्ठ कार्यकर्ता ज्ञाने सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. मंगलवार रात करीब 10 बजे उन्हें उनके घर से पकड़ा गया. ज्ञाने सिंह वार्ड 22 के पार्षद रहे हैं. इस गिरफ्तारी के विरोध में गोरखालैंड समर्थकों ने सदर थाने के आगे काफी देर तक प्रदर्शन किया.

उस दौरान बंगाल सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गयी. विरोध प्रदर्शन के बाद गोरखालैंड समर्थकों ने शहर के चौक बाजार में जनसभा की. इसे संबोधित करते हुये क्रामाकपा नेता सुनील राई ने कहा कि बंगाल सरकार के दमन से गोरखालैंड आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है.

श्री राई ने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जीएमसीसी के बीच बैठक हुई थी. बैठक में श्री सिंह ने जीएमसीसी को बंगाल सरकार से बात करने को कहा था. लेकिन बंगाल सरकार गोरखालैंड पर बात ही करना नहीं चाहती. लेकिन हम गोरखालैंड के अलावा किसी विषय पर बात नहीं करेंगे. इस संदर्भ में केंद्र सरकार को ही हस्तक्षेप करना पड़ेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >