अब तक नहीं पकड़ाये चर्च पर हमले के आरोपी

सिलीगुड़ी. कुछ दिनों पहले प्रधान नगर थानांतर्गत ढकनीकाठा इलाके में एक चर्च पर हुए हमले के आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इसको लेकर इस चर्च के पादरी तथा क्रिश्चियन समुदाय में आक्रोश का माहौल है. चर्च के पादरी एफ केरकेट्टा का कहना है कि हमले के बाद ही प्रधान नगर […]

सिलीगुड़ी. कुछ दिनों पहले प्रधान नगर थानांतर्गत ढकनीकाठा इलाके में एक चर्च पर हुए हमले के आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. इसको लेकर इस चर्च के पादरी तथा क्रिश्चियन समुदाय में आक्रोश का माहौल है. चर्च के पादरी एफ केरकेट्टा का कहना है कि हमले के बाद ही प्रधान नगर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. उसके बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बात को लेकर बुधवार को चर्च की ओर से सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर को एक ज्ञापन दिया गया एवं तमाम आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गयी.

श्री केरकेट्टा का कहना है कि ऐसा नहीं है कि पहली बार किसी चर्च पर हमला हुआ है. इससे पहले बागडोगरा के चर्च पर भी हमला हुआ था और बिसप से मारपीट की घटना घटी थी. तब वहां के क्रिश्चियन धर्मावलंबियों ने बागडोगरा थाने को इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी थी. उसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी.

अब कुछ इसी तरह से ढकनीकाठा के चर्च में हुए हमले को लेकर भी प्रधान नगर पुलिस चुप्पी साधे बैठी है. प्रधान नगर थाने में कई बार एफआइआर दर्ज कराने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई. श्री केरकेट्टा ने आगे कहा है कि पुलिस कमिश्नर ने आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है. उसके बाद भी यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो वे लोग आंदोलन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >