बहरमपुर में मुर्शिदाबाद पुलिस की कार्रवाई
फरक्का: मुर्शिदाबाद जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया है. मुर्शिदाबाद एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि बहरमपुर बस स्टैंड में नदिया जिला के तेहोटो निवासी धीरेन मंडल संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. जिसे पकड़ पुलिस ने पूछताछ करने के बाद […]
फरक्का: मुर्शिदाबाद जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया है. मुर्शिदाबाद एसपी मुकेश कुमार ने बताया कि बहरमपुर बस स्टैंड में नदिया जिला के तेहोटो निवासी धीरेन मंडल संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. जिसे पकड़ पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसके सामानों की जांच की तो होश ही उड़ गये.
जांच के क्रम में पुलिस को उसके पास से एक राइफल, पांच पिस्तौल, 10 मैगजीन, 150 राउंड गोली, एक लाख रुपये नकद व एक मोबाइल बरामद हुआ है.
पूछताछ में धीरेन मंडल ने बताया कि पूरा सामान वह झारखंड राज्य के साहिबगंज जिला से ला रहा था, जो बिहार के मुंगेर से लाया जाता है. उन्होंने बताया कि पूरा हथियार डोमकल में बेचने वाला था. पुलिस धीरेन मंडल को अदालत में पेशी बाद 14 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार किससे लाया था और किसे बेचने वाला था.