भारी बारिश ने बढ़ायी सिक्किम की परेशानी कई जगह भूस्खलन, सड़कें बंद

सिलीगुड़ी. पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश ने सिलीगुड़ी के साथ ही पड़ोसी राज्य सिक्किम की परेशानी भी बढ़ा दी है. पूरा सिलीगुड़ी शहर पानी-पानी है और सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना घटी है. एक तरह से कहें तो पूरे सिक्किम में भूस्ख्लन से यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. प्राप्त जानकारी […]

सिलीगुड़ी. पिछले तीन दिनों से जारी भारी बारिश ने सिलीगुड़ी के साथ ही पड़ोसी राज्य सिक्किम की परेशानी भी बढ़ा दी है. पूरा सिलीगुड़ी शहर पानी-पानी है और सिक्किम में कई स्थानों पर भूस्खलन की घटना घटी है. एक तरह से कहें तो पूरे सिक्किम में भूस्ख्लन से यातायात व्यवस्था चरमरा गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस भूस्खलन से सड़क बंद होने के कारण सिलीगुड़ी के भी सैकड़ों पर्यटक सिक्किम में विभिन्न स्थानों पर फंस गए हैं. यातायात ब्यवस्था में भी काफी फेरबदल की गयी है.

प्रशासन द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सिंगताम के मारताम में सड़क को वनवे कर दिया गया है. यहां किसी तरह से एक-एक कर वाहनों की आवाजाही हो रही है. रिंचेपोंग में सारखोला में लेगसिप-हेलेंगडाम सड़क भूस्खलन से बंद है. रंगीत नगर के निकट भी भूस्खलन की घटना घटी है. सोमबरिया के बेजोक में नया बजार सड़क से सिर्फ छोटी गाड़ियों की ही आवाजाही हो सकती है.

प्रशासनिक सूत्रों ने आगे बताया कि बीरडांग तथा तानोपानी में सड़क बंद है. नामची में मल्ली भाया कटलाम सोरोक,रोलेप तथा तारेभीर में सड़क बंद है. मानजिंग में यांगयांग सड़क के भी बंद होने की खबर है. यांगयांग के खादी खोलचा में सिर्फ छोटे वाहनों की ही आवाजाही हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >