तृणमूल पर लगा भाजपा कार्यालय तोड़ने का आरोप

बालूरघाट. बुनियादपुर नगरपालिका चुनाव के लिए बनाये गये भाजपा के अस्थायी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल पर लगा है. इस मामले में भाजपा की ओर से महकमा प्रशासन तथा चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है. जबकि तृणमूल ने बीजेपी द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. गुरुवार सुबह […]

बालूरघाट. बुनियादपुर नगरपालिका चुनाव के लिए बनाये गये भाजपा के अस्थायी कार्यालय में तोड़फोड़ का आरोप तृणमूल पर लगा है. इस मामले में भाजपा की ओर से महकमा प्रशासन तथा चुनाव अधिकारी के पास शिकायत दर्ज करायी जा चुकी है. जबकि तृणमूल ने बीजेपी द्वारा लगाये गये आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है.
गुरुवार सुबह बुनियादपुर नगरपालिका के एक नंबर वार्ड अंतर्गत खुशीपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी मणि ठाकुर के समर्थन में बनाया गया अस्थायी कार्यालय टूटी हालत में पाया गया. बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं का कहना है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल ने ही बुधवार रात को चुनावी कार्यालय में तोड़फोड़ की है.
भाजपा के जिलाध्यक्ष शुभेंदु सरकार ने बताया कि तृणमूल की ओर से मतदाताओं के घर-घर जाकर डरा-धमका कर तृणमूल को ही वोट देने का निर्देश दिया जा रहा है. तृणमूल के लोग भाजपा के पोस्टर-बैनर फाड़ रहे हैं. बुधवार रात को 10 बजे के बाद जब पार्टी कार्यालय से भाजपा के सारे कार्यकर्ता चले गये, तब तृणमूल ने यहां तोड़फोड़ की.
दूसरी ओर, एक नंबर वार्ड की तृणमूल प्रत्याशी उर्मिला हलदार ने इस घटना को भाजपा की गुटबाजी करार दिया है. उन्होंने कहा कि अपनी छवि बेहतर रखने के लिए दूसरे पर दोषारोपण किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >