तराई-डुवार्स की एक इंच भूमि नहीं देंगे : बिरसा तिर्की

बागडोगरा. अलग गोरखालैंड राज्य के दावेदारों को तराई-डुवार्स की एक इंच जमीन नहीं मिलेगी. आदिवासी विकास परिषद (आविप) के राज्य अध्यक्ष बिरसा तिर्की ने यह चेतावनी गोजमुमो को दी है. बुधवार को वह बागडोगरा हवाई अड्डे के निकट कादोपानी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. श्री तिर्की ने […]

बागडोगरा. अलग गोरखालैंड राज्य के दावेदारों को तराई-डुवार्स की एक इंच जमीन नहीं मिलेगी. आदिवासी विकास परिषद (आविप) के राज्य अध्यक्ष बिरसा तिर्की ने यह चेतावनी गोजमुमो को दी है. बुधवार को वह बागडोगरा हवाई अड्डे के निकट कादोपानी मैदान में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.
श्री तिर्की ने कहा कि पहाड़ के मोर्चा नेता अलग गोरखालैंड राज्य की मांग कर सकते हैं. यह उनलोगों का निजी मामला है. लेकिन मांगने से सबकुछ मिल ही नहीं जाता. मोर्चा तराई व डुवार्स इलाके को भी मांग रहा है. यह संभव नहीं है. इसे हरगिज नहीं माना जायेगा. आदिवासी ही तराई-डुवार्स के मूल निवासी हैं. मोर्चा अगर तराई-डुवार्स में आकर आंदोलन करता है तो इसका विरोध किया जायेगा.
आविप नेता ने कहा कि आदिवासियों की शिक्षा-संस्कृति, सामाजिक विकास समेत आदिवासी जाति के लोगों को विश्वभर में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आदिवासी दिवस मनाया जाता है. कादोपानी में आयोजित कार्यक्रम में तराई अंचल के विभिन्न चाय बागानों, गांव-शहर से आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए.
दोपहर को कादोपानी मैदान से एक रैली निकाली गयी. रैली ने पूरे बागडोगरा की परिक्रमा की. बाद में कादोपानी मैदान में रैली का समापन हुआ. कार्यक्रम मंच पर आदिवासियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया. सभा में बिरसा तिर्की के अलावा फांसीदेवा के विधायक सुनील तिर्की, कृष्ण चिकबड़ाइक समेत कई आदवासी नेता उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >