बिहार की नक्सली घटना से रेल सेवा प्रभावित

कोलकाता. नक्सलियों ने घोषित बंद के दौरान बुधवार की देर रात 11.30 बजे कजरा-उरैन रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या-31 सी पर तैनात गेटमैन प्रमोद कुमार को अगवा करने और उसके बाद ट्रेन परिचालन बंद करने की धमकी देने के बाद रेलवे ने जानमाल की सुरक्षा के लिए बगैर किसी तरह का जोखिम उटाए क्यूल-जमालपुर […]

कोलकाता. नक्सलियों ने घोषित बंद के दौरान बुधवार की देर रात 11.30 बजे कजरा-उरैन रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या-31 सी पर तैनात गेटमैन प्रमोद कुमार को अगवा करने और उसके बाद ट्रेन परिचालन बंद करने की धमकी देने के बाद रेलवे ने जानमाल की सुरक्षा के लिए बगैर किसी तरह का जोखिम उटाए क्यूल-जमालपुर रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया.

उक्त घटना के बाद ट्रेन परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हुआ. घटना की गंभीरता को देखते हुए तमाम ट्रेनों को या तो मार्ग में परिवर्तन करके रवाना किया गया या फिर रात भर सुरक्षित स्टेशन पर रोकने के बाद सुबह स्थिति सामान्य होने पर रवाना किया गया. घटना का असर हावड़ा व सियालदह स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा.

हालात यह रहा कि डाउन अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 10 घंटे, इलहाबाद-हावड़ा विभूति एक्सप्रेस नौ घंटे, दानापुर-हावड़ा एक्सप्रेस आठ घंटे, हरिद्वार-हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस 17 घंटे और बाघ एक्सप्रेस आठ घंटे देरी से हावड़ा स्टेशन पहुंची. यही हाल सियालदह और कोलकाता स्टेशन पहुंचनेवाली ट्रेनों का भी रहा. ट्रेनों के देरी से स्टेशन पहुंचने के कारण ट्रेनों में सवार यात्रियों का बुरा हाल हुआ. सबसे बुरा हाल बच्चों का हुआ. चालक, परिचालक और यात्री सभी हलकान रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >