कोलकाता वापस लौटीं सीएम

सिलीगुड़ी. तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा समाप्त कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार दोपहर कोलकाता वापस लौट गयीं. इससे पहले उन्होंने सिलीगुड़ी में राज्य मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में आदिवासी विकास बोर्ड के साथ एक बैठक की. इसमें उन्होंने आदिवासी समाज की समस्याओं को जानने का प्रयास किया. बैठक में आदिवासी कल्याण मंत्री जेम्स कुजूर, पर्यटन मंत्री […]

सिलीगुड़ी. तीन दिवसीय उत्तर बंगाल दौरा समाप्त कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार दोपहर कोलकाता वापस लौट गयीं. इससे पहले उन्होंने सिलीगुड़ी में राज्य मिनी सचिवालय उत्तरकन्या में आदिवासी विकास बोर्ड के साथ एक बैठक की. इसमें उन्होंने आदिवासी समाज की समस्याओं को जानने का प्रयास किया.

बैठक में आदिवासी कल्याण मंत्री जेम्स कुजूर, पर्यटन मंत्री गौतम देव, उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष सहित आदिवासी विकास बोर्ड के सदस्य उपस्थित थे. यहां उन्होंने संवाददाताओं से कोई भी बात नहीं की.उत्तरकन्या से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे बागडोगरा एयरपोर्ट के लिये रवाना हो गया. इससे पहले मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय

उत्तरकन्या में तीन सौ सीटों की क्षमता वाले एक ऑडिटोरियम का भी उदघाटन किया. गौरतलब है कि उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में एक सरकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार शाम सिलीगुड़ी पहुंची थीं. पहाड़ पर जारी गोरखालैंड आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >