इस पदयात्रा में मेयर के अलावा चार नंबर बोरो कमेटी चेयरमैन असीम साहा, 26 नंबर वार्ड के पार्षद दीपायन राय उर्फ शंभू दा, 25 नंबर वार्ड की कांग्रेस पार्षद सीमा साहा व अन्य वार्ड पार्षद समेत कई सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिध, स्कूलों के विद्यार्थी व वार्डवासी भारी तादाद में शामिल हुए. पदयात्रा के दौरान जहां प्रदर्शनकारियों ने अपने और आसपास के इलाकों की साफ-सफाई का नारा लगाया वहीं, शहर को सुंदर बनाने और मौसमी बीमारियों से बचने के लिए लोगों के बीच परचे भी बांटे गये. यह पदयात्रा बाबूपाड़ा के सुकटीमाछ बाजार स्थित चार नंबर बोरो कमेटी के दफ्तर के सामने से शुरु हुई और बोरो अंतर्गत प्रायः सभी वार्डों का परिभ्रमण कर वापस बोरो कमेटी के सामने पहुंचकर ही समाप्त हुई.
जागरुकता: मेयर ने पदयात्रा कर शहर के लोगों को किया सचेत, स्वच्छ सिलीगुड़ी का दिया पैगाम
सिलीगुड़ी. बारिश के मौसम को देखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के पहल और चार नंबर बोरो कमेटी के द्वारा शहर में स्वछता मुहिम छेड़ी गयी. इसके तहत निगम के मेयर सह सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य ने खुद पदयात्रा में शामिल होकर ‘स्वच्छ आमी, स्वच्छ सिलीगुड़ी’ का पैगाम दिया और शहरवासियों को सचेत करने का […]

सिलीगुड़ी. बारिश के मौसम को देखते हुए सिलीगुड़ी नगर निगम के पहल और चार नंबर बोरो कमेटी के द्वारा शहर में स्वछता मुहिम छेड़ी गयी. इसके तहत निगम के मेयर सह सिलीगुड़ी के विधायक अशोक भट्टाचार्य ने खुद पदयात्रा में शामिल होकर ‘स्वच्छ आमी, स्वच्छ सिलीगुड़ी’ का पैगाम दिया और शहरवासियों को सचेत करने का प्रयास किया.
डेंगू से मुकाबले को निगम तैयार
मेयर अशोक भट्टाचार्य का कहना है कि बारिश के इस मौसम में मौसमी बीमारियों के अलावा डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों का प्रकोप काफी बढ़ जाता है. उनका दावा है ‘निगम डेंगू जैसी जानलेवा बीमारियों से मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है.’ लेकिन इसके लिए केवल निगम या फिर शासन-प्रशासन के सजग होने से कुछ नहीं होगा. बल्कि आम लोगों को भी खुद सचेत रहने की जरुरत है. श्री भट्टाचार्य का कहना है कि निगम ने स्वास्थय विभाग व बोरो कमेटियों के साथ मिलकर पूरे वार्ड में अभियान शुरु की है. सभी वार्डों के सड़कों, ड्रेनों, नालों की नियमित सफाई, बिल्चिंग पावडर, फोगी, तेल स्प्रे आदि का छिड़काव जारी है. साथ ही घरों के छतों या आसपास बारिश का पानी नहीं जमे, इस पर भी निगम पूरा ध्यान दिया जा रहा है.