बता दें कि श्री भट्टाचार्य ने मुख्यंमत्री ममता बनर्जी को फोन कर समर्थन मांगा था. शुक्रवार को मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचीं. राज्यसभा चुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी के पांच उम्मीदवार विजयी होंगे. इसके बाद हमलोग कांग्रेस को समर्थन देंगे. उल्लेखनीय है कि तृणमूल कांग्रेस के पांच उम्मीदवारों डोला सेन, शांता छेत्री, डेरेक ओ ब्रायन, मानस रंजन भुइयां तथा सुखेंदु शेखर राय ने बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था.
प्रदीप ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन पत्र
कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर कांग्रेस उम्मीदवार विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान, विधायक मनोज चक्रवर्ती, असीत मित्रा सहित अन्य विधायक मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार […]

कोलकाता. प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य ने शुक्रवार को राज्यसभा चुनाव के लिए बतौर कांग्रेस उम्मीदवार विधानसभा में नामांकन पत्र दाखिल किया. उनके साथ विधानसभा में विपक्ष के नेता अब्दुल मन्नान, विधायक मनोज चक्रवर्ती, असीत मित्रा सहित अन्य विधायक मौजूद थे. नामांकन दाखिल करने के बाद श्री भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यसभा उम्मीदवार के रूप में उन्होंने भाजपा को छोड़ कर सभी राजनीतिक दलों से समर्थन मांगा है.