मेयर अशोक भट्टाचार्य ने नरेंद्र मोदी पर कसा तंज, कहा ‘मन की बात’ में गोरखालैंड मसले पर बोलें प्रधानमंत्री

सिलीगुड़ी: अलग राज्य की मांग को लेकर पहाड़ जल रहा है. सरकारी संपत्ति नष्ट हो रही है. फिर भी राज्य व केंद्र की सरकारें इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी हैं. यह आरोप प्रदेश वाम-फ्रंट के वरिष्ठ नेता व सिलीगुड़ी के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य ने लगाया है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री […]

सिलीगुड़ी: अलग राज्य की मांग को लेकर पहाड़ जल रहा है. सरकारी संपत्ति नष्ट हो रही है. फिर भी राज्य व केंद्र की सरकारें इस मामले पर चुप्पी साधे बैठी हैं. यह आरोप प्रदेश वाम-फ्रंट के वरिष्ठ नेता व सिलीगुड़ी के मेयर सह विधायक अशोक भट्टाचार्य ने लगाया है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात किया करते हैं. छोटे-छोटे मुद्दों पर ट्वीट कर देश को संबोधित करते हैं. लेकिन इस ज्वलंत मुद्दे पर चुप्पी साधे बैठे हैं.
पिछले 35 दिनों से पहाड़ बंद है. राज्य सरकार की ओर से नाटकीय तौर पर एक बार सर्वदलीय बैठक बुलायी गयी. इसके बाद से आंदोलनकारियों से बातचीत के जरिये समस्या सुलझाने का प्रयास नहीं किया गया. केंद्र सरकार इस मसले पर इस तरह से चुप्पी साधे हुए है जैसे कुछ हुआ ही ना हो. भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार व केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह अहलुवालिया दार्जिलिंग जिले के सांसद हैं. लेकिन आश्चर्य यह है कि पिछले 35 दिनों में सांसद ने अपने चुनाव क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया, जहां का माहौल इतना तनावपूर्ण है.
गुरुवार को सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित माकपा कार्यालय अनिल विश्वास भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए वामो नेता अशोक भट्टाचार्य ने अलग राज्य के मुद्दे पर राज्य व केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया. उन्होंने मोदी तो चुप हैं ही, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी इस समस्या समाधान की ओर पहल नहीं कर रही है. त्रिपक्षीय वार्ता के जरिए इस समस्या को सुलझाया जा सकता है.
श्री भट्टाचार्य ने कहा कि यदि राज्य सरकार त्रिपक्षीय वार्ता की पहल नहीं कर रही है तो केंद्र सरकार को आगे आना चाहिए. माकपा शासन काल में अलग राज्य की मांग को कई बार त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से मामले को शांत कराया गया है. सत्ता हाथ में आते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जीटीए गठित कर अलग राज्य की समस्या को सुलझाने का दावा किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >