प्रभात खबर सिलीगुड़ी रीलॉन्च

सिलीगुड़ी. नये तेवर और नये कलेवर के साथ प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण को शनिवार को रीलॉन्च कर दिया गया है. शाम को सिलीगुड़ी के क्लब मोंटाना विस्टा में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण को रीलॉन्च किया. इस अवसर पर प्रभात खबर के प्रबंध […]

सिलीगुड़ी. नये तेवर और नये कलेवर के साथ प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण को शनिवार को रीलॉन्च कर दिया गया है. शाम को सिलीगुड़ी के क्लब मोंटाना विस्टा में आयोजित एक विशेष समारोह के बीच राज्य के पर्यटन मंत्री गौतम देव ने प्रभात खबर सिलीगुड़ी संस्करण को रीलॉन्च किया.

इस अवसर पर प्रभात खबर के प्रबंध निदेशक केके गोयनका, प्रधान संपादक आशुतोष चतुर्वेदी, पीसीएस ग्रुप ऑफ इंडस्ट्री के चेयरमैन कमल मित्तल, सीआइआइ के चेयरमैन राजीव लोचन, बागडोगरा एयरपोर्ट के निदेशक राकेश आर सहाय सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

श्री देव ने कहा कि प्रभात खबर देश के सात बड़े अखबारों में शामिल है. झारखंड तथा बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी इस अखबार ने अपना महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >