सिलीगुड़ी. गोरखालैंड आंदोलन के खिलाफ बांग्ला व बांग्ला भाषा बचाओ कमिटी ने मुहिम छेड़ रखी है. उसी तहत शुक्रवार की दोपहर सिलीगुड़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली हिलकर्ट रोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया.
गोरखालैंड आंदोलन के समर्थकों और इस आग को भड़काने वालों का पूतला भी फूंका गया. बांग्ला व बांग्ला भाषा बचाओ कमिटी के अध्यक्ष मुकुंद मजूमदार ने बताया कि किसी भी कीमत पर बंगाल का विभाजन होने नहीं दिया जायेगा. अलग राज्य के खिलाफ हमारा लगातार आंदोलन जारी रहेगा.
