छात्रा संग छेड़खानी के आरोप में शिक्षक गिरफ्तार

दुर्गापुर. लावदोहा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप घोष को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश किया गया. लावदोहा के लश्करबांध स्थित बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के तृतीय कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप शिक्षक पर लगाते हुए लोगों ने […]

दुर्गापुर. लावदोहा थाना पुलिस ने नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में विद्यालय के शिक्षक प्रदीप घोष को गिरफ्तार किया है. आरोपी शिक्षक को अदालत में पेश किया गया. लावदोहा के लश्करबांध स्थित बुनियादी प्राथमिक विद्यालय के तृतीय कक्षा की छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप शिक्षक पर लगाते हुए लोगों ने बुधवार को उसकी बेरहमी से पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था.

अभिभावकों का आरोप है िक िपछले एक वर्ष से शिक्षक स्कूल की मासूम छात्राओं के साथ अश्लील हरकत कर रहा है. घरवालों को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. मंगलवार को स्कूल की एक छात्रा की शिक्षक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी.

उसने घरवालों को सारी बात बतायी. इसे सुन घरवालों सहित आसपास के लोगों का खून खौल उठा. बुधवार को स्कूल के समक्ष अभिभावकों ने हंगामा मचाते हुये शिक्षक पर अश्लील आचरण करने का आरोप लगाते उसकी पिटायी करने लगे. सूचना पाकर लावदोहा थाना पुिलस घटनास्थल पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया. आरोपी शिक्षक को दुर्गापुर अदालत में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >