रेल रोको आंदोलन से बाधित रहा ट्रेनों का आवागमन

सिलीगुड़ी. ऑल असम कोच राजवंशी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अलग कामतापुर राज्य के लिए आहूत रेल रोको आंदोलन के चलते मंगलवार को सुबह पांच बजे से लेकर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया डिवीजन अंतर्गत बोंगाईगांव और चपड़ाकाटा एवं माजबात स्टेशन के बीच रेल सेवा प्रभावित रही. इसका असर एनजेपी […]

सिलीगुड़ी. ऑल असम कोच राजवंशी स्टूडेंट्स यूनियन की ओर से अलग कामतापुर राज्य के लिए आहूत रेल रोको आंदोलन के चलते मंगलवार को सुबह पांच बजे से लेकर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के रंगिया डिवीजन अंतर्गत बोंगाईगांव और चपड़ाकाटा एवं माजबात स्टेशन के बीच रेल सेवा प्रभावित रही.

इसका असर एनजेपी और सिलीगुड़ी से होकर गुजरनेवाली ट्रेनों पर पड़ा.एनएफ रेलवे से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है. डिब्रूगढ़- नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को ग्वालपाड़ा टाउन स्टेशन होकर परिचालित किया गया है.

गुवाहाटी- बेंगलुरू एक्सप्रेस को बरपेटा रोड स्टेशन पर रोक कर रखा गया है. हावड़ा-कानपुर एक्सप्रेस को भी गुवाहाटी में रोका गया है. वहीं डिब्रूगढ़- नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को पतिलादाह स्टेशन पर रोका गया है. आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस और दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल को गुवाहाटी में रोका गया है.

न्यू बोंगाईगांव पैंसेजर ट्रेन को सोरूपेटा स्टेशन में रोका गया है.इधर, अप ट्रेनों में डिब्रूगढ़ कामरूप एक्सप्रेस को न्यू कूचबिहार स्टेशन में रोका गया है. जबकि डिब्रूगढ़ ब्रह्मपुत्र मेल को अलीपुरद्वार डिवीजन में रोका गया है. डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को अलीपुरद्वार डिवीजन में रोका गया है. वहीं डेकर गांव पैंसेजर ट्रेन को माजबात स्टेशन में रोका गया है. दूसरी तरफ, त्रिपुरा में इंडीजेनस पीपुल्स फोरम ऑफ त्रिपुरा के रेल एवं रोड ब्लॉक के आह्वान पर प्रदेश की सभी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >