वहां आयोजित समारोह में स्थानीय सांसद निशिकांत दूबे ने नवनिर्मित हाल्ट स्टेशन को यात्रियों की सेवा में लोकार्पित किया. उसके बाद मंडल रेल प्रबंधक ने बासुकीनाथ स्टेशन का दौरा किया और बासुकीनाथ से देवघर तक विन्डो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. उन्होंने जसीडीह स्टेशन का निरीक्षण किया और चालू श्रवणी मेला के दौरान की गई व्यवस्थाओं के बारे में वीआइपी लाउंज में अधिकारियों संग बैठक की.
इस दौरान हुई चर्चा में पर्याप्त जल सप्लाइ, समुचित उद्घोषणा, स्वच्छता को बनाये रखने, भीड़ नियंत्नण और परिचालन सुविधाओं पर विशेष बल दिया गया. अपर मंडल रेल प्रबंधक आरके बरनवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ए. उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) एमके मीणा, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक एके मिश्र, विरष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त डॉ एएन झा, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार एमके मिश्र और कई अन्य शाखा अधिकारी तथा पर्यवेक्षक बैठक में उपस्थित थे. मंडल रेल प्रबंधक श्री मिश्र ने अनुदेश दिया कि पूरे श्रवणी मेले की अवधि के दौरान समय- समय पर अधिकारियों और पर्यवेक्षकों द्वारा सभी व्यवस्था की जांच की जाये.
