मालदा में विकास कार्य पर खर्च होंगे 100 करोड़

मालदा. मालदा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव लिया गया है. पूरी रकम उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से खर्च की जायेगी. शुक्रवार को मालदा में प्रशासनिक बैठक करने पहुंचे विभाग के राज्य मंत्री बच्चू हांसदा ने यह जानकारी दी. शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासिक भवन […]

मालदा. मालदा जिले के सर्वांगीण विकास के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रस्ताव लिया गया है. पूरी रकम उत्तर बंगाल विकास विभाग की ओर से खर्च की जायेगी. शुक्रवार को मालदा में प्रशासनिक बैठक करने पहुंचे विभाग के राज्य मंत्री बच्चू हांसदा ने यह जानकारी दी. शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे जिला प्रशासिक भवन में शुरू हुई बैठक में मंत्री के अलावा जिला अधिकारी कौशिक भट्टाचार्य, जिला परिषद अध्यक्ष सरला मुर्मू, इंगलिश बाजार के विधायक निहार घोष, गाजोल की विधायक दीपाली विश्वास व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे.

बैठक के बाद राज्य मंत्री बच्चू हांसदा ने बताया कि गत पांच जुलाई को उत्तर बंगाल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री रविन्द्रनाथ घोष मालदा आये थे. उन्होंने मानिकचक ब्लॉक में बन रहे भुतनी पुल और मानिकचक कॉलेज के निर्माण कार्य का जायजा लिया था. श्री घोष ने काम और तेज करने की बात भी कही थी. इसके बाद शुक्रवार को मैंने प्रशासन के साथ एक समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न ब्लॉकों की 36 योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव आये. इसमें पक्की सड़क, पक्का पुल और पेयजल से जुड़ी योजनाएं हैं. बैठक में निर्णय हुआ कि इन योजनाओं के लिए उत्तर बंगाल विकास विभाग 100 करोड़ रुपये खर्च करेगा. 2017 के अंदर ही सभी विकास कार्य पूरे कर लिये जायेंगे.

श्री हांसदा ने बताया कि गाजोल ब्लॉक के पारडांगा इलाके में एक पुल निर्माण की मांग काफी पुरानी थी. इस मांग को पूरा किया जायेगा. इस पुल के लिए चार करोड़ रुपये का खर्च रखा गया है. इसी तरह जिले के दूर-दराज के इलाकों में पक्की सड़क का अभाव है. उन इलाकों के लोगों की सुविधा के लिए पक्की सड़क बनाने का काम पूरा किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >