उद्घाटन के बाद भी चालू नहीं हुआ मदर एंड चाइल्ड हब

मालदा. मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बावजूद मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड हब चालू नहीं हो पाया. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लिफ्ट बिठाने वाली एक कंपनी पर पूरा दोष मढ़ दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है. समस्या की जांच-पड़ताल करने के लिए पश्चिम […]

मालदा. मुख्यमंत्री के उद्घाटन करने के बावजूद मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मदर एंड चाइल्ड हब चालू नहीं हो पाया. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लिफ्ट बिठाने वाली एक कंपनी पर पूरा दोष मढ़ दिया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद राज्य स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है.

समस्या की जांच-पड़ताल करने के लिए पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन की अतिरिक्त जनरल मैनेजर जॉली चौधरी शुक्रवार को मालदा आयी थीं. उन्होंने मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के साथ एक बैठक की. बैठक के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने जुलाई महीने की आखिर या अगस्त महीने के शुरू में 360 बेडवाले मदर एंड चाइल्ड हब चालू होने का आश्वासन दिया.

जॉली चौधरी आज मदर एंड चाइल्ड हब के बुनियादी ढांचे का जायजा लिया. उनके साथ पश्चिम बंगाल मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन के अन्य अधिकारी भी शामिल थे. मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि इस विशेष यूनिट में तीन लिफ्ट रहने की बात है. दो लिफ्ट लगा दी गयी है, लेकिन तीसरी लिफ्ट बाकी है. जो दो लिफ्ट लगायी गयी हैं, उनका ट्रायल चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >