सुरक्षा पर सवाल : ग्रेफाइट कारखाने में ऊंचाई से गिरकर ठेका श्रमिक की मौत, शव के साथ किया जोरदार प्रदर्शन

दुर्गापुर: दुर्गापुर के सागरभांगा इलाका स्थित ग्रेफाइड कारखाने में कार्यरत एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गयी. बांकुडा जिला के चांदुरिया गांव का रहने वाला अर्जुन पाल(23) ग्रेफाइड कारखाने में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत था. बुधवार की देर रात कार्य करने के दौरान ऊचाई से िगर पड़ा. गंभीर अवस्था में […]

दुर्गापुर: दुर्गापुर के सागरभांगा इलाका स्थित ग्रेफाइड कारखाने में कार्यरत एक ठेका श्रमिक की ऊंचाई से गिरकर मौत हो गयी. बांकुडा जिला के चांदुरिया गांव का रहने वाला अर्जुन पाल(23) ग्रेफाइड कारखाने में ठेका श्रमिक के तौर पर कार्यरत था. बुधवार की देर रात कार्य करने के दौरान ऊचाई से िगर पड़ा. गंभीर अवस्था में उसे इएसआई अस्पताल में भरती कराया गया.

लेकिन उसकी बिगड़ती अवस्था को देख उसे वहां से एक निजी अस्पताल में रेफर कर या गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुिलस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के िलये दुर्गापुर महकमा अस्पताल भेज या. शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप या गया. गुरुवार सुबह मृतक के परिजनों, उसके साथी श्रमिकों ने मृतक के शव के साथ कारखाना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन िकया.

स्थानीय नेताओं ने उनका साथ या. इस दौरान मृतक के आश्रितों को मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गयी. इस दौरान कारखाना का उत्पादन भी प्रभािवत हुआ. काफी देर तक हंगामा होने के बाद कारखाना प्रबंधन ने परिजन, यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. बैठक में आश्रितों को उचित मुआवजा तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर प्रबंधन ने सहमति जतायी. कारखाना प्रबंधन ने सात नों के भीतर मुआवजा, नौकरी देने का आश्वासन या है. तृणमूल नेता सुनील चटर्जी ने बताया कि कारखाने की छत पर श्रमिक काम कर रहा था. सुरक्षा के अभाव में वह छत से िगर गया. अस्पताल में चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गयी. कारखाना प्रबंधन ने हर संभाव मृतक के परिवार को मदद करने का आश्वासन दिया है.

पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएसपी के समक्ष प्रदर्शन
दुर्गापुर. पांच सूत्री मांगों को लेकर पांच श्रमिक संगठनों ने डीएसपी के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया. सीटू नेता विनय कृष्ण चक्रवर्ती ने बताया कि केंद्र सरकार साजिश के तहत एएसपी को बंद कर इसका निजीकरण करने का प्रयास कर रही है. डीएसपी की उत्पादन क्षमता नहीं बढ़ा इसे निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि उत्पादन क्षमता बढ़ाने से डीपीएल, डीटीपीएस एवं समस्त कारखानों की अवस्था बेहतर होगी. डीएसपी से िनकाले गये ठेका श्रमिकों को पुन: बहाल करना होगा. उन्हें पीएफ, इएसआई की सुिवधा देनी होगी. उन्होंने कहा कि डीएसपी में ट्रेड यूनियनों को अधिकारी देना होगा.
ऐसा नहीं होने पर जोरदार आंदोलन िकया जायेगा. इस अवसर पर इंटक के विकास घटक, उमापद दास, रथिन राय, पंकज सरकार एवं विधायक संतोष देवराय मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >