शुभेंदु ने की डीजीपी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को बदलने की मांग
Copied link
पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में एनआइए टीम पर हमले की घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है.
कोलकाता.
पूर्व मेदिनीपुर जिले के भूपतिनगर में एनआइए टीम पर हमले की घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से शिकायत की है. उन्होंने राज्य के डीजीपी व एडीजी कानून-व्यवस्था को हटाने की मांग की है. इसके साथ ही श्री अधिकारी ने जिले के पुलिस अधीक्षक, स्थानीय एसडीपीओ व थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. शनिवार को सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है. चूंकि अभी कानून-व्यवस्था नियंत्रण चुनाव आयोग के पास है, इसलिए अब समय आ गया है कि आयोग को भूपतिनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी, एसडीपीओ व एसपी के खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए. श्री अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के बार-बार भड़काऊ बयानबाजी के कारण यह घटना हुई है.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।