अगस्त में बंद रहेगा बजबज जूट मिल में उत्पादन

आगामी अगस्त महीने की एक तारीख से 31 तारीख तक बजबज जूट मिल प्रबंधन ने अपने कारखाने में अस्थायी तौर पर उत्पादन कार्य बंद रखने का फैसला किया है

कोलकाता. आगामी अगस्त महीने की एक तारीख से 31 तारीख तक बजबज जूट मिल प्रबंधन ने अपने कारखाने में अस्थायी तौर पर उत्पादन कार्य बंद रखने का फैसला किया है. सितंबर महीने की एक तारीख को सुबह छह बजे से फिर मिल में उत्पादन कार्य शुरू हो जायेगा. मिल प्रबंधन की तरफ से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि तैयार जूट उत्पादों का सरकारी एजेंसियों व मार्केट से ऑर्डर कम मिलने की वजह से कंपनी के गोदाम में तैयार माल रखने की अब जगह नहीं बची है. ऐसी स्थिति में अस्थायी तौर पर अगले महीने ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर कंपनी ने जूट मिल का उत्पादन कार्य बंद रखने का निर्णय लिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >