राजभवन के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

राजभवन में छेड़खानी की शिकार पीड़ित महिला को वारदात के समय जबरन वहां एक कमरे में अटका कर रखने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने राजभवन के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.

संवाददाता, कोलकाता

राजभवन में छेड़खानी की शिकार पीड़ित महिला को वारदात के समय जबरन वहां एक कमरे में अटका कर रखने के आरोप में हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस ने राजभवन के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है. पीड़ित महिला द्वारा बैंकशाल कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को हेयर स्ट्रीट थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है.

पुलिस सूत्र बताते हैं कि पीड़िता ने घटना के दौरान उसे राजभवन में ही एक कमरे में जबरन अटका कर रखने का आरोप राजभवन के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ लगाया था. इसमें एक महिला कर्मचारी पर पीड़िता का बैग छीनने का आरोप लगा था, हालांकि कुछ देर बाद ही इस महिला ने बैग लौटा दिया था, बैग लौटते हुए वह वहां लगे कैमरे में कैद भी हुई है.

इस घटना के बाद पुलिस ने अब पीड़ित महिला को कमरे में जबरन अटका कर रखने के खिलाफ राजभवन के कुछ कर्मचारियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया है.

जल्द ही इस मामले में एफआइआर में नामजद उन कर्मचारियों को थाने में बुलाकर बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. पुलिस का कहना है कि इस बार भी इस मामले में अगर जांच में मदद नहीं की गयी, तो पुलिस आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ बड़ा कदम उठाने पर विवश होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >