राजभवन में छेड़खानी की घटना को लेकर पूछताछ के लिए मंगलवार को पेश होने को फिर भेजा निर्देश
संवाददाता, कोलकाता
राजभवन में कथित छेड़खानी की शिकार युवती को जबरन एक कमरे में रोक कर रखने एवं पुलिस के पास जाने में बाधा डालने के आरोप में राजभवन के तीन कर्मचारियों के खिलाफ हेयर स्ट्रीट थाने में एफआइआर दर्ज की गयी है. इस बाबत तीनों को समन भेज रविवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था. इनके नाम ओएसडी एसएस राजपूत, कुसुम छेत्री और संत लाल हैं. लेकिन दिनभर इंतजार करने के बावजूद तीनों कर्मचारी हेयर स्ट्रीट थाने नहीं पहुंचे.
पता चला है कि कर्मचारियों की तरफ से ई-मेल भेज कर या अन्य किसी माध्यम से भी नहीं आने का कोई कारण भी नहीं बताया. अंत में शाम को कोलकाता पुलिस ने उन्हें दोबारा नोटिस भेजा, जिसके तहत उन्हें मंगलवार को थाने में पेश होने को कहा गया है. इसके बाद भी वे नहीं आये, तो पुलिस उनके खिलाफ कड़ा कदम उठा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
