लकड़ी की पुलिया पर फंसा पिकअप वैन

पिकअप वैन नदी में गिरने से बाल-बाल बचा.

खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के गड़बेता में शीलावती नदी पर बनी लकड़ी की पुलिया पर एक पिकअप वैन का पहिया फंस गया. इससे पुलिया का कुछ हिस्सा टूट गया. पिकअप वैन नदी में गिरने से बाल-बाल बचा. हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिया में फंसे पिकअप वैन को निकाला गया. इस दौरान इलाके में यातायात बाधित रहा. स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से फिलहाल पुलिया की मरम्मत करने की मांग की. ग्रामीण वहां स्थायी ब्रिज बनाने की मांग कर रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >