महेशतला: बाइक के धक्के से राहगीर की गयी जान

दक्षिण 24 परगना के महेशतला स्थित सम्प्रीति फ्लाईओवर के तहत बजबज ट्रंक रोड पर फ्लाईओवर के पिलर नंबर 232 के पास सोमवार की दोपहर तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी है.

महेशतला. दक्षिण 24 परगना के महेशतला स्थित सम्प्रीति फ्लाईओवर के तहत बजबज ट्रंक रोड पर फ्लाईओवर के पिलर नंबर 232 के पास सोमवार की दोपहर तेज गति से आ रही बाइक की चपेट में आने से एक वृद्ध की मौत हो गयी है. वृद्ध सड़क पार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. मृतक का नाम नूर इस्लाम मोल्ला है. वह पेशे से चिकन विक्रेता व महेशतला नगरपालिका के वार्ड नंबर 20 के एकरा कयालपाड़ा के रहने वाले थे. प्रतिदिन की तरह दोपहर में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वृद्ध घटनास्थल से कुछ दूरी पर जा गिरे. स्थानीय निवासियों ने उन्हें गंभीर हालत में बजबज ईएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उधर, हादसे के बाद से आरोपी बाइक चालक फरार है. महेशतला थाने की पुलिस सड़क पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर बाइक चालक की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >