इलाका दखल को लेकर एक व्यक्ति को मारी गोली, गंभीर

इलाका दखल को लेकर उत्तर दमदम नगर पालिका के वार्ड-34 इलाके में घर के सामने एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गयी

इलाके में तनाव

प्रतिनिधि, बैरकपुर

इलाका दखल को लेकर उत्तर दमदम नगर पालिका के वार्ड-34 इलाके में घर के सामने एक 54 वर्षीय व्यक्ति को गोली मार दी गयी. निमता थाने की पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय और पुलिस सूत्रों के मुताबिक उत्तरी दमदम नगर पालिका के फतुल्लापुर इलाके में स्थानीय निवासी फारूक अहमद का हफीजुर शेख के साथ तू-तू, मै-मै हो गया. यही लड़ाई में तब्दील हो गयी. कथित तौर पर उसी वक्त फारूक ने बंदूक से गोली चला दी. गोली हफीजुर के पेट में लगी थी.

गोली लगते ही हफीजुर गिर पड़ा. उसे तत्काल आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, वहां हफीजुर का इलाज चल रहा है. सूचना मिलने के बाद नीमता थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस पहले ही आरोपी फारूक अहमद को असलहे के साथ गिरफ्तार कर चुकी थी. उसके खिलाफ अवैध हथियार रखने, हथियारों से हमला करने समेत कई गैर जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर मामला शुरू किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >