जहरीली गैस की चपेट में आने से एक की मौत, चार बीमार

बागनान थाना अतंर्गत घोड़ाघाटा इलाके में स्थित एक पेपर मिल परिसर के अंदर एक बड़े नाले को साफ करने के दौरान पांच श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गये,

हावड़ा. बागनान थाना अतंर्गत घोड़ाघाटा इलाके में स्थित एक पेपर मिल परिसर के अंदर एक बड़े नाले को साफ करने के दौरान पांच श्रमिक जहरीली गैस की चपेट में आ गये, जिसमें एक मौत हो गयी और बाकी चार लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतक का नाम तरुण दास (47) था. सोमवार सुबह सभी नाले की सफाई कर रहे थे कि इसी दौरान जहरीली गैस का रिसाव होने लगा. चार श्रमिक किसी तरह बाहर निकले, लेकिन तरुण बेहोश हो गया. दमकल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तरुण को बाहर निकाल कर तुरंत अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >