48 हजार के नकली नोटों के साथ एक गिरफ्तार

बशीरहाट थानांतर्गत मेरुदंडी इलाके से बुधवार रात 48 हजार के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के बशीरहाट थानांतर्गत मेरुदंडी इलाके से बुधवार रात 48 हजार के नकली नोटों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सौमित्र कुमार मंडल बताया गया है. वह मेरुदंडी इलाके का रहनेवाला है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उसके पास जाली नोट हैं. इसके बाद ही देर रात पुलिस ने अभियान चलाकर उसके पास से जाली नोटों को बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है किगिरफ्तार व्यक्ति के पास से 500 और 200 के नोटों के बंडल मिले हैं.

पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >