बांकुड़ा चौक बाजार में हुई चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

इस घटना की रिपोर्ट करने के बाद बांकुड़ा सदर थाना में रिपोर्ट भी दर्ज हुई.

बांकुड़ा. शुक्रवार को बांकुड़ा शहर के चौक बाजार में एक ही रात चार दुकानों का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी को बांकुड़ा अदालत में पेश किया गया. पुलिस के अनुसार गत पांच जुलाई को देर रात लगभग एक बजे चौक बाजार, वार्ड नंबर 2, में चोरी की घटना हुई. इस घटना में बदमाश ने चार दुकानों का ताला तोड़ दिया और उन दुकानों से कुछ नकदी व मछली की चोरी की और अंडे की कुछ डिब्बे नष्ट कर दिये. इस घटना की रिपोर्ट करने के बाद बांकुड़ा सदर थाना में रिपोर्ट भी दर्ज हुई. घटना में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. चोरी हुई नगदी और अन्य सामान की बरामदगी के लिए उसे रिमांड पर लेने की प्रार्थना के साथ अदालत में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >