अवैध रूप से ई-टिकटिंग का कारोबार करने वाला अरेस्ट

आरपीएफ पोस्ट बांकुरा द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध रूप से ई टिकट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

बांकुड़ा.

आरपीएफ पोस्ट बांकुरा द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध रूप से ई टिकट बनाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा के अनुसार आरोपी का नाम देवव्रत चांद (34) है. वह बरजोड़ा में तथ्य मित्र केंद्र चलाता है. प्राप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बांकुड़ा द्वारा आरोपी के केंद्र पर छापेमारी की गयी. उसके पास से 29 टिकट बरामद हुएं जो पूरी तरह अवैध रूप से बनाये गये थे. जिनकी कुल कीमत 128019 रुपये है. उसकी दुकान ‘बरजोड़ा तथ्य मित्र केंद्र’ बरजोड़ा पुलिस स्टेशन के पास शिवतला रोड पर स्थित है. आरपीएफ बांकुरा के एसआअ एके पांडे के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >