दीवार ढहने से वृद्ध की मौत

उसका नाम देबू पात्र(59) बताया गया है. वह जगदल्ला ग्राम के निवासी थे.

बांकुड़ा. शुक्रवार सुबह बांकुड़ा सदर थाना क्षेत्र के जगदल्ला ग्राम में मिट्टी की दीवार ढहने से बुजुर्ग की मौत हो गयी. उसका नाम देबू पात्र(59) बताया गया है. वह जगदल्ला ग्राम के निवासी थे. बताया गया है कि सुबह वह घर के पास बैठे थे, तभी अचानक कच्ची दीवार भरभरा कर ढह गयी. मिट्टी के मलबे के नीचे दब कर वृद्ध की मौत हो गयी. सूचना पाकर बांकुड़ा सदर थाने की पुलिस वहां पहुंची और मौत की पुष्टि के बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए बांकुड़ा मेडिकल कॉलेज भेज दिया. बताया गया है कि देबू पात्रा के परिवार में उनकी स्त्री व एक बेटा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >