अफसर के बंगला परिसर में पेड़ से गिरने पर मौत, मुआवजे के लिए प्रदर्शन

इसके बाद उसके साथियों व अन्य लोगों ने मुआवजे की मांग पर अधिकारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया, मृतक का नाम शिवदानी दुसाध(40) बताया गया है,

अंडाल. इसीएल के केंदा एरिया के बहुला कोलियरी के लोअर केंदा कोलियरी पीट के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार के बंगला परिसर में आम के पेड़ से गिरने पर एक शख्स की मौत हो गयी. इसके बाद उसके साथियों व अन्य लोगों ने मुआवजे की मांग पर अधिकारी के घर के बाहर प्रदर्शन किया, मृतक का नाम शिवदानी दुसाध(40) बताया गया है, वह बंगलो परिसर के एक पेड़ पर आम तोड़ने के लिए चढ़ा था, जहां संतुलन बिगड़ने पर नीचे गिर गया. नजदीकी अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव को लोर केंदा पीट पर रख कर श्रमिकों ने आंदोलन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >