दिनहाटा में केंद्र व बंगाल के मंत्री भिड़े, एसडीपीओ का सिर फटा, तृणमूल का आज 24 घंटे का बंद

उत्तर बंगाल के कूचबिहार के दिनहाटा में निशीथ प्रमाणिक और उदयन गुहा के बीच हुई भिड़ंत के बाद दिनहाटा रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. विरोध में तृणमूल ने बुधवार को 24 घंटे के बंद का आह्वान किया है.

उत्तर बंगाल के कूचबिहार के दिनहाटा में मंगलवार की शाम केंद्र और राज्य के दो मंत्री आपस में भिड़ गये और पूरा इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस घटना में परिस्थिति इतनी अनियंत्रित हो गयी कि माहौल को शांत कराने के लिए पहुंचे दिनहाटा के एसडीपीओ का सिर फट गया.

तृणमूल ने बुलाया 24 घंटे का दिनहाटा बंद

इस घटना के विरोध में तृणमूल ने बुधवार को 24 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है. मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की शाम को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री प्रचार के बाद दिनहाटा के चौपटी इलाके से गुजर रहे थे.

दिनहाटा में मंत्री का जन्मदिन मना रहे थे तृणमूल कार्यकर्ता

उसी समय उस क्षेत्र में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा का जन्मदिन मना रहे थे. कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री का काफिला उस दौरान भीड़ में फंस गया. केंद्रीय राज्य मंत्री के गार्डों ने कथित तौर पर भीड़ हटाने के नाम पर कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं की पिटाई कर दी. इसके बाद पूरा इलाके में हड़कंप मच गया.

Also Read : उत्तर बंगाल के दीनहाटा में केंद्रीय मंत्री नीशीथ प्रमाणिक पर हमला, जमकर हुई बमबाजी

बंगाल के मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री की हाथापाई

इस बीच, राज्य के उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री व सांसद निशीथ प्रमाणिक के बीच हाथापाई भी हुई. जानकारी के मुताबिक, इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं. इस दौरान स्थिति को नियंत्रित कर रहे दिनहाटा के एसडीपीओ का सिर में गहरी चोट लगी है.

Also Read : West Bengal News: दिनहाटा में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक के काफिले पर हमला

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने मांगी रिपोर्ट

इस घटना के लिए दोनों मंत्रियों ने एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराया है. इस घटना को लेकर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने चिंता जाहिर की है और मामले में रिपोर्ट तलब की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >