चार जून को भाजपा का सफाया तय : अभिषेक

उलबेड़िया लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सजदा अहमद के समर्थन में पांचला में आयोजित एक सभा को संबोधित करने पहुंचे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चार जून को मतगणना है और उस दिन भाजपा का सफाया हो जायेगा. दिल्ली में इंडिया गठबंधन की नयी सरकार बनेगी.

हावड़ा.

उलबेड़िया लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार सजदा अहमद के समर्थन में पांचला में आयोजित एक सभा को संबोधित करने पहुंचे तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि चार जून को मतगणना है और उस दिन भाजपा का सफाया हो जायेगा. दिल्ली में इंडिया गठबंधन की नयी सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से केंद्र सरकार बंगाल की जनता को अपमानित कर रही है. बंगाल की जनता इसका जवाब देगी. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बंगाली विरोधी हैं. नयी सरकार बनने के तीन महीने के अंदर केंद्र से बकाया वापस लेकर आयेंगे. श्री बनर्जी ने कहा कि भाजपा झूठ की गारंटी है और तृणमूल की गारंटी स्वास्थ्य साथी, कन्या श्री सहित अन्य योजनाएं हैं. हमारा उनसे यही फर्क है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने जान बूझकर बंगाल को उसके अधिकारों से वंचित रखा है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता को लोकसभा चुनाव के दौरान सही बटन दबाकर भाजपा को माकूल जवाब देना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >