हावड़ा: दो वार्डों में 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित

निगम के वार्ड संख्या 27 और 28 में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हो गये हैं.

हावड़ा. निगम के वार्ड संख्या 27 और 28 में दूषित पानी पीने से 50 से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हो गये हैं. पेट दर्द और उल्टी की शिकायत होने पर कई लोगों को जिला अस्पताेल और नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पाइप लाइन का कामकाज चलने की वजह से पानी दूषित हो गया. इस संबंध में निगम के प्रशासनिक बोर्ड के चेयरमैन डॉ सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि मामले की जानकारी उन्हें मिली है. पाइप लाइन की मरम्मत का काम चल रहा था. लीकेज कहां हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है. इंजीनियर इसका पता लगाने में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >