जसीडीह रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोर गिरफ्तार

बरामद चोरी के मोबाइल फोन के साथ आगे कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी जसीडीह को सौंप दिया गया.

आसनसोल. जसीडीह रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर को पकड़ा. अपराधियों को पकड़ने के लिए सिविल ड्रेस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर कमलेश कुमार और हेड कांस्टेबल प्रवेश मंडल और सुनील कुमार ने स्टेशन पर स्पेशल जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो उन्हें देखकर भागने लगा. उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया गया. उसने अपना नाम गणेश पासवान बताया. वह देवघर का रहने वाला है. उसके पास से एक कीमती मोबाइल मिला. उसने स्वीकार किया कि उसने इसे एक यात्री से चुराया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद चोरी के मोबाइल फोन के साथ आगे कानूनी कार्रवाई के लिए उसे जीआरपी जसीडीह को सौंप दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >