पुजारी को हथियार दिखा मंदिर से जेवर व नकदी लूट कर फरार हुए बदमाश

काली मंदिर में पुजारी को हथियार दिखा कर चार बदमाश मंदिर से सोने व चांदी के गहने और 18 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

नदियाल के कांचातला श्मशान घाट स्थित मंदिर में शनिवार देर रात हुई घटना

घटना से लोगों में रोष, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

संवाददाता, कोलकातापोर्ट इलाके के नदियाल थानाक्षेत्र स्थित भांगाकल रोड में कांचातला श्मशान घाट के पास मौजूद काली मंदिर में पुजारी को हथियार दिखा कर चार बदमाश मंदिर से सोने व चांदी के गहने और 18 हजार रुपये लूट कर फरार हो गये.

मंदिर के पुजारी नील माधव बनर्जी ने इसकी शिकायत नदियाल थाने में दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि मंदिर में शनिवार देर रात को चार बदमाश आ धमके. उनके हाथों में बंदूक थी.

बदमाशों ने गमछे से उनका मुंह व हाथ बांध दिये. इसके बाद हथियार दिखा कर उन्हें एक किनारे बैठा दिया. इसके बाद मंदिर से सोने व चांदी के गहने और दानपेटी से 18 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गये.

इस घटना के बाद नदियाल थाने की पुलिस के अलावा लालबाजार की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >