सीमाओं पर निगरानी को लेकर जमशेदपुर में बैठक आज

लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल, ओड़िशा और झारखंड की सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित कलेक्टरेट कैंपस में तीनों राज्य के 12 जिलों के अधिकारी बैठक करेंगे.

खड़गपुर. लोकसभा चुनाव के दौरान बंगाल, ओड़िशा और झारखंड की सीमाओं पर निगरानी रखने के लिए शुक्रवार को जमशेदपुर स्थित कलेक्टरेट कैंपस में तीनों राज्य के 12 जिलों के अधिकारी बैठक करेंगे. एक अधिकारी के अनुसार, बैठक में बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर ,झाड़ग्राम और पुरुलिया जिले के प्रशासनिक अधिकारी, ओडिशा के सुंदरगड़ ,मयूरभंज और क्योंझर जिले के अधिकारी और झारखंड के छह जिलों के अधिकारी मौजूद रहेंगे. भौगोलिक स्थिति के अनुसार, उक्त तीनों राज्य के 12 जिले एक-दूसरे से सटे हुए हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान आपराधिक गतिविधियों को रोकने के इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >