बैंक लोन की 11 लाख की कार बेचने वाला अरेस्ट

एक बैंक से 11 लाख रुपये का लोन देकर इस रुपये से महंगी कार खरीद कर उसे ओएलएक्स में बेचकर सारे रुपये हड़प कर भागने के आरोपी को भवानीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

कोलकाता. एक बैंक से 11 लाख रुपये का लोन देकर इस रुपये से महंगी कार खरीद कर उसे ओएलएक्स में बेचकर सारे रुपये हड़प कर भागने के आरोपी को भवानीपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये आरोपी का नाम आयुष भिरमानी बताया गया है. आरोपी को सोमवार को अलीपुर कोर्ट में पेश करने पर उसे 26 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बैंक की तरफ से लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी थी. पुलिस को शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने बैंक से 11 लाख रुपये का कर्ज लेकर उसे नहीं चुकाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >