WB Lok Sabha Election : कूचबिहार में जगह-जगह पथराव-बमबारी और हंगामा,चुनाव आयोग काे मिली 383 से अधिक शिकायतें

WB Lok Sabha Election 2024 Phase 1 Voting : पश्चिम बंगाल में लोक सभा की तीन सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. पहले चरण के तहत उत्तर बंगाल की तीन सीटों कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में आज मतदान हो रहा है. वहां कुल 56,26,108 मतदाता 37 प्रत्याशियों की सियासी किस्मत का फैसला करेंगे. चुनाव आयोग के अनुसार मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा. मतदान से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिये जुड़े रहे prabhatkhabar.com के साथ ...

Live Updates
4:43 PM. 19 Apr 24 4:43 PM. 19 Apr

वोटर कार्ड लेकर वोट डालने आया शख्स ने जब सुना ‘मर गए आप’

सिलीगुड़ी के 34 नंबर वार्ड स्थित वाल्मिकी विद्यापीठ स्कूल में घटी. स्थानीय निवासी गोबिंद राय शुक्रवार को बूथ संख्या 236 पर मतदान करने आये. जब वह लाइन में खड़े होकर बूथ में दाखिल हुए तो पता चला कि उनका नाम सूची में नहीं है क्योंकि उनकी मृत्यु हाे चुकी है.

4:04 PM. 19 Apr 24 4:04 PM. 19 Apr

दोपहर 3 बजे तक बंगाल की तीन सीटों पर 66 फीसदी से ज्यादा वोटिंग

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की तीन सीटों- अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार में दोपहर तीन बजे तक 66.34 प्रतिशत मतदान हुआ.दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में जलपाईगुड़ी में सबसे ज्यादा वोट पड़े. इस सीट पर 67.28 फीसदी वोटिंग हुई है. सूत्रों के मुताबिक जलपाईगुड़ी के राजगंज में अब तक सबसे ज्यादा वोट मिले हैं.

4:00 PM. 19 Apr 24 4:00 PM. 19 Apr

2:55 PM. 19 Apr 24 2:55 PM. 19 Apr

बूथ के सामने बीजेपी विधायक शिखा को पुलिस ने रोका, हंगामा जारी

पहले चरण के मतदान में उत्तर बंगाल के कई जिलों में तनाव की स्थिति बनी हुई है. कूचबिहार में सुबह से ही गर्मी है. जिले के विभिन्न हिस्सों से ताजा बम बरामद किये गये. जलपाईगुड़ी भी इसमें पीछे नहीं है. पुलिस पर महामंदा गर्ल्स स्कूल के मतदान केंद्र के सामने बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी को रोकने का आरोप है. उनकी कार को भी रोकने का आरोप है.

1:58 PM. 19 Apr 24 1:58 PM. 19 Apr

कूचबिहार के तृणमूल उम्मीदवार का केंद्रीय बलों से झगड़ा
कूचबिहार के सीताई में तृणमूल उम्मीदवार जगदीशचंद्र वर्मा बसुनिया की केंद्रीय बलों से झड़प हो गई. तृणमूल ने आरोप लगाया कि सीआरपीएफ अधिकारी जगदीश को एक बूथ पर जाने से रोक रहे थे.

1:52 PM. 19 Apr 24 1:52 PM. 19 Apr

तीन लोस सीट पर सुबह 1 बजे तक 50.96 प्रतिशत हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल के तीन केंद्रों पर दोपहर 1 बजे तक कुल 50.96 प्रतिशत मतदान हुआ है. अब तक कूचबिहार में 50.69 फीसदी, अलीपुरद्वार में 51.58 फीसदी और जलपाईगुड़ी में 50.65 फीसदी मतदान हुआ है. जलपाईगुड़ी लोकसभा क्षेत्र के तहत मेखलीगंज में विधानसभा के अनुसार सबसे कम मतदान हुआ. दोपहर एक बजे तक 42.70 फीसदी मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी निर्वाचन क्षेत्र में मैनागुड़ी को सबसे अधिक वोट शेयर मिला 54.68 प्रतिशत.

1:23 PM. 19 Apr 24 1:23 PM. 19 Apr

चुनाव आयोग काे मिली 383 से अधिक शिकायतें
अब तक कूचबिहार में 172, अलीपुरद्वार में 135 और जलपाईगुड़ी में 76 कुल 383 शिकायतें चुनाव आयोग को सौंपी गई हैं. इनमें से 195 शिकायतों का आयोग द्वारा निपटारा कर दिया गया है. बीजेपी ने 9, तृणमूल ने 9 और सीपीएम ने एक समूह के तौर पर शिकायत दर्ज कराई.

12:48 PM. 19 Apr 24 12:48 PM. 19 Apr

चुनाव आयोग ने सीईओ कार्यालय से मांगी रिपोर्ट

112 कंपनी फोर्स, कूचबिहार में इतनी हिंसा क्यों? चुनाव आयोग ने सीईओ कार्यालय से मांगी रिपोर्ट .

12:46 PM. 19 Apr 24 12:46 PM. 19 Apr

अलीपुरद्वार में 200 से अधिक बूथों पर ईवीएम खराब
अलीपुरद्वार में 200 से अधिक बूथों पर ईवीएम खराब हैं. वोटिंग में देरी हो रही है. कई लोग घर चले गए हैं. जिला तृणमूल कांग्रेस नेता सौरभ चक्रवर्ती ने ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका जतायी है.

12:18 PM. 19 Apr 24 12:18 PM. 19 Apr

शीतलकुची में मतदाता पर हमला, तृणमूल पर लगा आरोप

शाीतलकुची में वोट देने पहुंचे मतदाता पर अचानक किसी ने हमला कर दिया. हालांकि हमला का आरोप तृणमूल पर लगा है. वहीं कूचबिहार के फोलिमारी में बूथ के पास ताजा बम मिला. बूथ के 200 मीटर के दायरे में 9 ताजा बम मिले. बीजेपी ने तृणमूल पर बमबारी करने का आरोप लगाया है़.

11:55 AM. 19 Apr 24 11:55 AM. 19 Apr

बीजेपी ने तृणमूल पर बूथ पर कब्जा करने का लगाया आरोप
कूचबिहार के नटबारी विधानसभा क्षेत्र के बलरामपुर इलाके के बूथ संख्या 236 पर तृणमूल ने कब्जा कर लिया है. बीजेपी की ओर से ऐसी शिकायत आई है . उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ पर कब्जा करने के लिए सुबह से ही तृणमूल कार्यकर्ता जुटे थे. तृणमूल ने शिकायत स्वीकार नहीं की.

11:53 AM. 19 Apr 24 11:53 AM. 19 Apr

तीन लोस सीट पर सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत से अधिक मतदान
जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के तीन केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक कुल मिलाकर 32 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग की ओर से भी यही रिपोर्ट दी गई है. वोटिंग दर में अलीपुरद्वार पहले स्थान पर है. यहां 35.20 फीसदी वोटिंग हुई. उसके बाद कूचबिहार है. यहां 33.63 फीसदी मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 31.94 फीसदी वोटिंग.

11:49 AM. 19 Apr 24 11:49 AM. 19 Apr

उत्तर बंगाल के चुनाव पर राज्यपाल पिसरुम से रख रहें नजर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पिसरूम से उत्तर बंगाल में हो रही वोटिंग पर नजर रखें हुए है. सुबह से ही एक के बाद एक शिकायतें आ रही हैं वह इसे आयोग को भेज रहे हैं. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा शिकायतें कूचबिहार से मिली हैं. राज्यपाल के शब्दों में, निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग की जिम्मेदारी है.

11:39 AM. 19 Apr 24 11:39 AM. 19 Apr

तीन लोस सीट पर सुबह 11 बजे तक 32 प्रतिशत से अधिक मतदान
जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और अलीपुरद्वार के तीन केंद्रों पर सुबह 11 बजे तक कुल मिलाकर 32 प्रतिशत मतदान हुआ. चुनाव आयोग की ओर से भी यही रिपोर्ट दी गई है. वोटिंग दर में अलीपुरद्वार पहले स्थान पर है. यहां 35.20 फीसदी वोटिंग हुई. उसके बाद कूचबिहार है. यहां 33.63 फीसदी मतदान हुआ. जलपाईगुड़ी में 31.94 फीसदी वोटिंग.

11:11 AM. 19 Apr 24 11:11 AM. 19 Apr

चुनाव आयोग के पास पहुंची 151 से अधिक शिकायतें
चुनाव के पहले तीन घंटों में चुनाव आयोग के पास कई शिकायतें पहुंची है. सुबह 10 बजे तक चुनाव आयोग को 151 शिकायतें सौंपी जा चुकी हैं.

10:58 AM. 19 Apr 24 10:58 AM. 19 Apr

जलपाईगुड़ी में भाजपा बूथ कार्यालय में तृणमूल उम्मीदवार
जलपाईगुड़ी के धुपगुड़ी में तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय बीजेपी के बूथ कार्यालय गए. वह धूपगुड़ी के विधायक भी हैं. बूथ कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस संदर्भ में निर्मल ने कहा, यह शिष्टाचार का मामला है. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, जलपाईगुड़ी ने शिष्टाचार की राजनीति बार-बार देखी है.

10:41 AM. 19 Apr 24 10:41 AM. 19 Apr

जलपाईगुड़ी के तृणमूल प्रत्याशी ने किया मतदान
जलपाईगुड़ी के तृणमूल उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने धूपगुड़ी में मतदान किया.

10:00 AM. 19 Apr 24 10:00 AM. 19 Apr

सुबह 9 बजे तक बंगाल में हुआ इतने प्रतिशत मतदान

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी कर दिए हैं. जारी आंकड़ो में कूचबिहार में 15.26 %, अलीपुरद्वार में 15.91 % और जलपाईगुड़ी में 14.13 % मतदान हुआ है.

9:45 AM. 19 Apr 24 9:45 AM. 19 Apr

टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के उपर मारपीट का आरोप लगाया

कूचबिहार के सीतलकुची से मारपीट की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक सीतलकुची के छोटो सालबरी में टीएमसी कार्यकर्ताओं से मारपीट की सूचना मिल रही है. टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मारपीट का आरोप बीजेपी के उपर लगाया है. उन्होंने बीजेपी पर वोटरों को धमकाने का आरोप भी लगाया.

9:38 AM. 19 Apr 24 9:38 AM. 19 Apr

बीजेपी बूथ अध्यक्ष पर हुआ हमला

बीजेपी बूथ अध्यक्ष की पिटाई का आरोप तृणमूल पर लगा है. मिली जानकारी के अनुसार बीजेपी बूथ अध्यक्ष का सिर फट गया है. यह घटना कूचबिहार में चंदामारी की है. गंभीर हालत में बीजेपी अध्यक्ष को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया.

9:36 AM. 19 Apr 24 9:36 AM. 19 Apr

कूचबिहार में टीएमसी ने बीजेपी के उपर लगाया बड़ा मारपीट का आरोप

कूचबिहार के भेटागुरी ब्लॉक में टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के उपर मारपीट का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि उनके ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई है. घायल टीएमसी ब्लॉक प्रमुख का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

9:35 AM. 19 Apr 24 9:35 AM. 19 Apr

कूचबिहार में टीएमसी ने बीजेपी के उपर लगाया बड़ा मारपीट का आरोप

कूचबिहार के भेटागुरी ब्लॉक में टीएमसी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के उपर मारपीट का आरोप लगाया है. टीएमसी का आरोप है कि उनके ब्लॉक अध्यक्ष के साथ मारपीट की गई है. घायल टीएमसी ब्लॉक प्रमुख का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

9:01 AM. 19 Apr 24 9:01 AM. 19 Apr

बीजेपी का बूथ कार्यालय जला दिया गया

सिलीगुड़ी के निकट जलपाईगुड़ी लोकसभा अंतर्गत डाबग्राम-फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के वल्हवासा चौराहे पर उपद्रवियों ने भाजपा बूथ कार्यालय संख्या 86 को जला दिया.

8:59 AM. 19 Apr 24 8:59 AM. 19 Apr

बीजेपी ने टीएमसी पर लगाया पोलिंग एजेंट के ‘अपहरण’ का आरोप

कूचबिहार के दिनहाटा में बूथ से बीजेपी के पोलिंग एजेंट का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि शुकारुरकुट्टी के कुर्शरहाट में बूथ संख्या 221 के सामने से भाजपा के पोलिंग एजेंट विश्वनाथ पाल का तृणमूल बाइक भानी ने अपहरण कर लिया.

8:30 AM. 19 Apr 24 8:30 AM. 19 Apr

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर शुरू हुई वोटिंग

आज से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल में आज तीन सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इन सीटों में कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान शुरू हो गया है.

8:28 AM. 19 Apr 24 8:28 AM. 19 Apr

Lok Sabha Election 2024 : पश्चिम बंगाल की तीन सीटों पर शुरू हुई वोटिंग

आज से शुरू हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में सुबह सात बजे से ही वोटिंग शुरू हो गई है. पश्चिम बंगाल में आज तीन सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इन सीटों में कूच बिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी में मतदान शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >