फ्लाईओवर से ट्रेन के सामने कूदा युवक, ओवरहेड तार से जलकर मौत

मंगलवार रात 7:30 बजे बालीगंज फ्लाईओवर से एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया और रेलवे लाइन के ओवरहेड तार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

संवाददाता, कोलकाता

मंगलवार रात 7:30 बजे बालीगंज फ्लाईओवर से एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया और रेलवे लाइन के ओवरहेड तार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक ने आत्महत्या के इरादे से यह कदम उठाया. युवक ट्रेन स्टेशन में प्रवेश करती ट्रेन के ऊपर गिर गया और ओवरहेड तार के संपर्क में आने के कारण जल गया. रेलवे कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे, बिजली काटकर उसे नीचे उतारा और एसएसकेएम अस्पताल ले गये, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 साल की है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पायी है.

इमरजेंसी पावर ब्लॉक के बाद भी ट्रेन सेवाएं 15 मिनट तक बाधित

ईस्टर्न रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर शिवराम माझी ने कहा कि युवक के ट्रेन के सामने कूदने के कारण इमरजेंसी पावर ब्लॉक करना पड़ा, जिससे बालीगंज स्टेशन पर ट्रेन सेवाएं लगभग 15 मिनट तक बाधित रहीं. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >