विष्णुपुर में गोली लगने से युवक घायल

दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना अंतर्गत पाम विलेज इलाके में गुरुवार को एक युवक अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हो गया.

कोलकाता. दक्षिण 24 परगना के विष्णुपुर थाना अंतर्गत पाम विलेज इलाके में गुरुवार को एक युवक अपनी ही बंदूक की गोली से घायल हो गया. घायल युवक का नाम सुजय नस्कर है, उसे तुरंत बजबज इएसआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार पाम विलेज इलाके में नस्कर अपने घर पर ही बंदूक साफ कर रहा था. इसी दौरान अचानक बंदूक से गोली चल गयी, जो उसके शरीर में जा लगी. गोली लगने के बाद परिवारवालों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया. नस्कर का कहना है कि उनके पास बंदूक का वैध लाइसेंस है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गोली गलती से चली या फिर इसके पीछे कोई अन्य कारण है. फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक जब्त कर ली है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >