खिदिरपुर-वाटगंज का युवक शेरघाटी में पकड़ाया

पुलिस के मुताबिक, इनकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही इनकी निगरानी शुरू कर दी गयी थी.

कोलकाता/शेरघाटी. खिदिरपुर स्थिति वाटगंज थाना इलाके के रहने वाले किसी शेख अरमान (21 वर्ष) नामक युवक को बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना इलाके में पकड़ा गया है. उसके साथ पुलिस ने एक स्थानीय यु���क को भी हिरासत में लिया है, जिसका नाम मोहम्मद एहसान बताया गया है. आरोप है कि ये लोग साइबर अपराध से जुड़े हैं और शेरघाटी इलाके में स्थित एटीएम से कैश निकाला करते थे. पुलिस के मुताबिक, इनकी संदिग्ध गतिविधियों की भनक लगते ही इनकी निगरानी शुरू कर दी गयी थी. बाद में शुक्रवार को पुलिस ने पक्की सूचना पर एक होटल के पास धावा बोला, जहां से अरमान समेत दो युवकों को पकड़ लिया गया. हालांकि इनके चार साथी किसी तरह वहां से भाग निकले. पुलिस भागे युवकों को भी पकड़ने की कोशिश कर रही है. पता चला है कि पकड़े ये युवकों की निशानदेही पर ही एक होटल से एक आइफोन समेत कई मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड आदि बरामद हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >