गोघाट में युवक की पीट-पीटकर हत्या

क्लब में अंडे खाने को लेकर हुए विवाद में युवक को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है.

हुगली. क्लब में अंडे खाने को लेकर हुए विवाद में युवक को पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है. गोघाट के कामारपुकुर पुलिस फांड़ी और मठ से कुछ ही दूरी पर हुई इस हत्या की घटना से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने घटना में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. जगद्धात्री पूजा के विसर्जन समारोह के अवसर पर क्लब में भोज का आयोजन किया गया था. उसी दौरान अंडा खाने को लेकर दो दोस्तों में कहासुनी हो गयी. परिवार का आरोप है कि इसी विवाद के चलते एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की हत्या कर दी. शुक्रवार देर रात इस घटना को लेकर गोघाट के कमारपुकुर इलाके में हंगामा मच गया. जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कमारपुकुर के रामचंद्र घोषाल (26) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि कमारपुकुर के लाहाबाजार स्थित एक क्लब में जगद्धात्री पूजा विसर्जन के बाद रात में झगड़ा और मारपीट हुआ था.

घायल रामचंद्र को स्थानीय लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन कमारपुकुर ग्रामीण अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से इलाके में शोक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >