दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक के गुप्तांग पर ब्लेड से किया वार, आरोपी की तलाश में जटी पुलिस

महिला ने बचाव में बिस्तर के पास रखे ब्लेड से आरोपी के गुप्तांग पर हमला कर दिया.

कोलकाता. एक विधवा महिला के घर में घुस कर उससे दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप एक युवक पर लगा है. महिला ने बचाव में बिस्तर के पास रखे ब्लेड से आरोपी के गुप्तांग पर हमला कर दिया. इसके बाद जख्मी आरोपी वहां से भाग निकला. पीड़िता ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है. यह घटना मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर थाना इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, हरिश्चंद्रपुर थाना अंतर्गत ब्लॉक-2 अधीन एक गांव में पति की मौत के बाद पीड़िता सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना और अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है. रविवार रात वह अपने बच्चों के साथ सोयी हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहनेवाला एक युवक उसके घर में घुस आया व उससे दुष्कर्म की कोशिश करने लगा. बचाव में महिला ने बिस्तर के पास पड़ा ब्लैड से उसके गुप्तांग पर प्रहार कर दिया. जख्मी अवस्था में युवक वहां से भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >