चोर होने के संदेह में युवक की पिटाई

बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उसे मारा-पीटा.

कोलकाता. बागुईहाटी थाना क्षेत्र के केष्टोपुर में रविवार सुबह मोबाइल चोर होने के संदेह में एक युवक की सामूहिक पिटाई की गयी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ से शख्स को बचाकर उसे हिरासत में लिया. उससे पूछताछ की जा रही है. हालांकि उस सख्स का परिचय पता नहीं चल पाया है. जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह केष्टोपुर के हानापाड़ा बाजार में कथित तौर पर एक युवक को लोगों ने मोबाइल फोन चोरी करते हुए देखा. लोगों ने उस शख्स को पकड़ कर उसकी पिटाई शुरू कर दी. बाजार के व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने उसे मारा-पीटा. लोगों का दावा है कि चोरी करते हुए रंगे हाथों उसे पकड़ा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >