वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में मिलेंगे पारंपरिक व्यंजन

इस नयी ट्रेन में यात्रियों के भोजन के लिए भी भारतीय रेल ने विशेष व्यवस्था की है. बताया गया है कि असम की एक आतिथ्य सेवा कंपनी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए खान-पान (कैटरिंग) का ठेका हासिल किया है.

कोलकाता.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा टाउन स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) के बीच चलने वाली देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को शनिवार दोपहर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस नयी ट्रेन में यात्रियों के भोजन के लिए भी भारतीय रेल ने विशेष व्यवस्था की है. बताया गया है कि असम की एक आतिथ्य सेवा कंपनी ने भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए खान-पान (कैटरिंग) का ठेका हासिल किया है.

गुवाहाटी स्थित मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट ने शनिवार को बताया कि उसने इस ट्रेन के आधिकारिक कैटरर के रूप में भारतीय रेलवे खान-पान व पर्यटन निगम (आइआरसीटीसी) के साथ साझेदारी की है. बताया गया है कि इस व्यवस्था के तहत यात्रियों को पश्चिम बंगाल और असम के पारंपरिक व्यंजन परोसे जायेंगे, जिन्हें स्थानीय स्तर पर प्राप्त सामग्रियों से तैयार किया जायेगा. मेन्यू में बासंती पुलाव, छोलार और मूंग दाल, छेनार (पनीर) और ढोकार दालना, असमिया जोहा चावल, मती मोहोर और मसूर दाल, मौसमी सब्जियों की भाजी और संदेश, नारियल बर्फी व रसगुल्ला जैसी क्षेत्रीय मिठाइयां शामिल हैं. बताया गया है कि मेन्यू को रात भर की यात्रा के अनुसार तैयार किया गया है.

इसमें कम मसालों वाले शाकाहारी भोजन, मौसमी उत्पादों और खाना पकाने के पारंपरिक तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया गया है. मेफेयर स्प्रिंग वैली रिसॉर्ट के प्रबंध निदेशक रतन शर्मा ने कहा कि प्रत्येक व्यंजन को आज के दौर के खान-पान की पसंद को ध्यान में रखते हुए बंगाल और असम के असली स्वाद को दर्शाने के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भोजन के माध्यम से यात्रियों को वहां की संस्कृति से जोड़ना और एक यादगार अनुभव प्रदान करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >