पति की हत्या करने के बाद महिला ने लगायी थी फांसी

मामले की जांच स्थानीय पुलिस के साथ लालबाजार की होमीसाइड शाखा कर रही है.

कोलकाता. भांगड़ डिविजन अधीन चंदनेश्वर थाना क्षेत्र स्थित एक घर से दंपती का शव बरामद हुआ था. इनकी पहचान मुशर्रफ प्यादा (42) और शहानारा बीबी (39) के रूप में हुई थी. मुशर्रफ सब्जी विक्रेता था. मामले की जांच स्थानीय पुलिस के साथ लालबाजार की होमीसाइड शाखा कर रही है. पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में यह बात सामने आयी है कि महिला ने रात में सो रहे पति पर कटारी से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगा ली. कमरे से बरामद खून और महिला के हाथों में लगा खून एक ही व्यक्ति यानी उसके पति के हैं. कमरे में किसी तीसरे व्यक्ति की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला है. मृत दंपती के बेटे ने पुलिस को बताया कि घटना के पहले रात में उसके माता-पिता के बीच काफी झगड़ा हुआ था. अक्सर उनमें विवाद होता रहता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >